Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    NEWS:02 नफर अभियुक्तगण/गोतस्कर गिरफ्तार,01 अदद टाटा मैजिक 20 राशि गोवंश व 02 राशि गाय बरामद

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

      

    हल्दी बलिया:---थाना हल्दी जनपद बलिया पुलिस द्वारा  02 नफर अभियुक्तगण/गोतस्कर गिरफ्तार, अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद टाटा ट्रक व 01 अदद टाटा मैजिक से 20 राशि गोवंश व 02 राशि गाय बरामद ।

     पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो0 फहीम कुरैशी व थानाध्यक्ष हल्दी श्री विश्वदीप सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 27.04.2025 को थाना हल्दी पुलिस टीम को मिली सफलता।

               
    उल्लेखनीय है कि थाना हल्दी पुलिस टीम के उ0नि0 औरंगजेब खान एवं उ0नि0 श्री सुनील कुमार मय हमराह हे0का0 रमेश कुमार, हे0का0 अरविन्द यादव, का0 राम बाबू गोस्वामी व का0 अजय कुमार यादव के देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति में मामूर थे कि मुखविर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति वाहनों पर गोवंश लादकर बध हेतु गायघाट के रास्ते से विहार ले जा रहे हैं, जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है, मुखविर की सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम द्वारा गायघाट दीयर वहद ग्राम बघउच से 02 नफर *अभियुक्तगण 01.अशोक कुमार प्रसाद पुत्र सुखारी प्रसाद निवासी रामपुर कला थाना बांसड़ीह जनपद बलिया उम्र 29 वर्ष 02.अनिल यादव पुत्र अजीत यादव निवासी शाहपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र 21 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया, तथा अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद टाटा ट्रक 1109 नं0 UP62-AT 1239 में 20 राशि गोवंशीय बछडा व 01 टाटा मैजिक वाहन नम्बर UP60 AT-9737 ACE GOLD में 02 राशि गाय बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-73/2025 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11(1) F पशु क्रुरता अधि0 पंजीकृत करते हुए अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0. न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।तथा बरामदशुदा वाहनों को 207 MV एक्ट तहत सीज किया गया।
    पंजीकृत अभियोगः-
    1. मु0अ0सं0-73/2025 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11(1) F पशु क्रुरता अधि0 थाना हल्दी जनपद बलिया।
    गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
    01.अशोक कुमार प्रसाद पुत्र सुखारी प्रसाद निवासी रामपुर कला थाना बांसड़ीह जनपद बलिया उम्र 29 वर्ष।
    02.अनिल यादव पुत्र अजीत यादव निवासी शाहपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र 21 वर्ष।
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
    उ0नि0 श्री सुनील कुमार थाना बांसड़ीह जनपद बलिया।
    हे0का0 रमेश कुमार थाना बांसड़ीह जनपद बलिया।
    हे0का0 अरविन्द यादव थाना बांसड़ीह जनपद बलिया। 
    का0 राम बाबू गोस्वामी थाना बांसड़ीह जनपद बलिया।
    का0 अजय कुमार यादव थाना बांसड़ीह जनपद बलिया।


    Bottom Post Ad

    Trending News