उत्तर प्रदेश वाराणसी
इनपुट: हिमांशु शेखर
वाराणसी :--पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी पर 57 वाहनों को सीज कर दिया गया। वहीं 3334 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस की सख्ती से वाहन चालकों में खलबली मची रही।
पुलिस ने कई दिन बाद बैंकों के खुलने पर चेकिंग की। इस दौरान बैंकों में सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गतिविधियों की निगरानी की गई। अभियान के दौरान बिना नंबर व दो पहिया वाहन पर तीन सवारी वालों पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने 57 वाहन सीज कर दिए। वहीं 3334 वाहनों का चालान किया। महकमे की ओर से अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए काशी जोन के सभी थानों में 25, वरूणा जोन के सभी थानों में 13 और गोमती जोन में 10 फैंटम दस्ता वाहन दिए गए हैं। पुलिस के व्यापक अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।