Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    बलिया जनपद मे होली 14 मार्च को मनाई जायेगी. : जिलाधिकारी



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    बलिया उत्तरप्रदेश:---जिलाधिकारी बलिया प्रवीण कुमार लक्षकार के आदेशानुसार होलिका 13 मार्च को व रंगभरी होली 14 मार्च को बलिया जनपद में मनायी जाएगी।

    जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती....
    होली त्यौहार के अवसर पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिये डीएम ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। डीएम के जारी आदेशानुसार सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों में अनिल कुमार अपर जिला मजिस्ट्रेट बलिया, बांसडीह और बैरिया के रहेंगे। वहीं अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन तहसील सिकंदरपुर, बिल्थरारोड व रसड़ा के रहेंगे।
    इसके बाद जोनल मजिस्ट्रेट में आसाराम वर्मा नगर मजिस्ट्रेट थाना कोतवाली बलिया, आत्रेय मिश्र उपजिला मजिस्ट्रेट सदर फेफना थाना, गड़वार, चितबड़ागांव, नरहीं, दुबहड़, बांसडीहरोड व हल्दी, अभिषेक प्रियदर्शी उपजिला मजिस्ट्रेट कोतवाली बांसडीह, सुखपुरा, सहतवार, मनियर व रेवती, आलोक प्रताप सिंह उपजिला मजिस्ट्रेट बैरिया थाना व दोकटी, सुनील कुमार सिकंदरपुर, खेजुरी व पकड़ी थाना, निशांत उपाध्याय उभांव व भीमपुरा थाना, संजय कुशवाहा उपजिला मजिस्ट्रेट रसड़ा, कोतवाली रसड़ा व नगरा थाना की जिम्मेदारी दी गयी है।

    सेक्टर क्षेत्र व सेक्टर मजिस्ट्रेट....
    बलिया। थाना कोतवाली नगर बलिया, अधिशासी अभियंता लोनिवि, फेफना रमेश कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी, थानाः- गड़वार-मु. मुमताज, जिला प्रोवेशन अधिकारी, चौकी रतसड़ (थाना-गड़वार) – सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी गड़वार ,थानाः – चितबड़ागांव- आशुतोष पाण्डेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बलिया, थानाः- नरहीं- शहबाज खान, प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बलिया, थानाः- दुबहड़-राजन कुमार जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बलिया, थानाः-हल्दी- ब्रजेश पाठक, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारी समितियाँ बलिया, थाना बांसडीह रोड-डा. सुशील कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, थानाः- कोतवाली बांसडीह- कृष्ण मुरारी पाण्डेय, जिला कार्यकम अधिकारी, बलिया, थानाः- सुखपुरा- राजेन्द्र प्रसाद, एआईजी स्टाम्प बलिया, थानाः- सहतवारः- उबैद उल्ला, प्रभारी जिला, खाद्य विपणन अधिकारी बलिया, थानाः- मनियर-श्री गौतम त्रिपाठी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी बलिया, थानाः- रेवती-मु. शकील अहमद, खण्ड विकास अधिकारी रेवती, थानाः- बैरिया- आदित्य कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी, थानाः- दोकटी- रवि कुमार शर्मा, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र बलिया, थानाः- सिकन्दरपुर- शकील अहमद अंसारी, खण्ड विकास अधिकारी, थानाः- खेजुरी – संजय मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता, बाढ खण्ड बलिया, थानाः- पकड़ी, पियूष मौर्या अभियन्ता, जल निगम (नगरीय) बलिया, थानाः- उभांव- देवमणि मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी बलिया, थानाः- भीमपुरा- मुकीम अहमद अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (ग्रामीण) बलिया, थानाः- कोतवाली रसड़ा-आफताब अहमद, खण्ड विकास अधिकारी, थानाः- नगरा शिवम पाण्डेय, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, पकवाइनार रसड़ा बलिया।

    Bottom Post Ad

    Trending News