अपहरण, षड़यंत्र तथा एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार

madhurdarpan
0
उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर 



सुखपुरा बलिया:--थाना सुखपुरा जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा  अपहरण, षड़यंत्र तथा एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धर पकड़/ गिरफ्तारी, तलाश वाँछित हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर तथा प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह सुखपुरा के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 14.03.2025 को उ0नि0 कृष्णा नन्द विश्वकर्मा मय हमराह का0 हृदय प्रसाद व हो0गा0 हरिनाथ यादव प्रस्थान कर होली त्यौहार के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में देखभाल क्षेत्र हेतु मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0  069/2025 से संबंधित *अभियुक्त बिहारी सैनी पुत्र हीरालाल सैनी उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम बिडला मंदिर किशोरी नगर थाना गोविन्द नगर जनपद मथुरा उ0प्र0* जो सुखपुरा चौराहे से थोडी दूर आगे पुलिया पर खड़ा है जो कही भागने के फिराक में है किसी साधन का इंतजार कर रहा है । उ0नि0 कृष्णा नन्द विश्वकर्मा मय हमराह का0 हृदय प्रसाद व हो0गा0 हरिनाथ यादव व मुखवीर के साथ सुखपुरा चौराहे के आगे पुलिया पर पहुँचे इलेक्ट्रानिक व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त बिहारी सैनी पुत्र हीरालाल सैनी उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम बिडला मंदिर किशोरी नगर थाना गोविन्द नगर जनपद मथुरा उ0प्र0 को कारण गिरफ्तारी बताकर आज दिनाँक 14.03.2025 को समय करीब सुबह 10.25 बजे मानवाधिकार आयोग के आदेशों व निर्देशो का अक्षरशः पालन करते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया तथा थाना सुखपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 हरीश यादव मय हमराह का0 गोबिन्द पटेल व हरिओम जायसवाल प्रस्थान कर होली त्यौहार के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में देखभाल क्षेत्र हेतु मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0  069/2025 से  सम्बन्धित अन्य अभियुक्त भागवत सैनी पुत्र किशनलाल सैनी निवासी ग्राम - बिडला मंदिर किशोरी नगर थाना गोविन्द नगर जनपद मथुरा उ0प्र0 उम्र करीब 32 वर्ष* जो करनई तिराहा मोड के पास सडक पर खडा है जो कही भागने के फिराक में है किसी साधन का इंतजार कर रहा है । तत्काल इस सूचना पर सुखपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 हरीश यादव  मय हमराह का0 गोबिन्द पटेल व हरिओम जायसवाल व मुखवीर के साथ करनई तिराहा मोड के पास पहुँचे इलेक्ट्रानिक व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त भागवत सैनी पुत्र किशनलाल सैनी निवासी ग्राम -  बिडला मंदिर किशोरी नगर थाना गोविन्द नगर जनपद मथुरा उ0प्र0* को कारण गिरफ्तारी बताकर आज दिनाँक 14.03.2025 को समय करीब सुबह 10.57 बजे मानवाधिकार आयोग के आदेशों व निर्देशो का अक्षरशः पालन करते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया  गिरफ्तार अभियुक्तगण को थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त होने के कारण माननीय न्यायालय बलिया रवाना किया गया ।


संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 069/2025 धारा 137(2), 127(2), 74, 70(2), 352, 351(3), 333 BNS व 5G/6  पाक्सो एक्ट तथा 3(1)द/3(1)ध/3(2)(V) एससी/एसटी थाना सुखपुरा बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता -
1. बिहारी सैनी पुत्र हीरालाल सैनी उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम बिडला मंदिर किशोरी नगर थाना गोविन्द नगर जनपद मथुरा उ0प्र0 सम्बन्धित धारा 137(2) BNS 3(1)द/3(1)ध/3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट 
2. भागवत सैनी पुत्र किशनलाल सैनी निवासी ग्राम - बिडला मंदिर किशोरी नगर थाना गोविन्द नगर जनपद मथुरा उ0प्र0 सम्बन्धित धारा 137(2)/61(2) BNS व 3(1) द/3(1)ध/3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट (प्रकाश में आया अभियुक्त)
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 कृष्णा नन्द विश्वकर्मा थाना सुखपुरा बलिया
2. उ0नि0 हरीश यादव थाना सुखपुरा बलिया 
3. का0 गोबिन्द पटेल थाना सुखपुरा बलिया
4. का0 हरिओम जायसवाल थाना सुखपुरा बलिया
5. का0 हृदय कुमार थाना सुखपुरा बलिया
6. हो0गा0 हरिनाथ यादव थाना सुखपुरा बलिया


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)