Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 195200/- रूपये को उनके खाते मे कराया गया वापस

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    बलिया उत्तरप्रदेश:---थाना साइबर क्राइम बलिया द्वारा श्री दुर्गेश कुमार यादव के खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 195200/- रूपये को उनके खाते मे कराया गया वापस ।

    उल्लेखनीय है कि दिनांक- 20.11.2024 को वादी मुकदमा दुर्गेश कुमार यादव पुत्र श्री सुरेन्द्र यादव निवासी सावन छपरा थाना दोकटी जनपद बलिया द्वारा थाना साइबर क्राइम कार्यालय आकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि वादी मुकदमा के यूनियन बैंक व बैंक आफ बड़ौदा के खाते से कुल-195200.00/- रूपये (एक लाख पन्चानवे हजार दो सौ रूपये मात्र) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है । इस तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम में मु0अ0सं0-36/2024 धारा-66(डी) आई.टी. एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक  बलिया व नोडल साइबर क्राइम थाना बलिया के निर्देशन मे थाना साइबर क्राइम बलिया  द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप आज दिनाँक-11.04.2025 को वादी श्री दुर्गेश कुमार यादव के बैंक खाते में सम्बन्धित नोडल से समन्वय स्थापित करते हुए धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि कुल-195200.00/- रूपये (शब्दों में- एक लाख पन्चानवे हजार दो सौ रूपये मात्र) को वापस कराया गया, वादी मुकदमा श्री दुर्गेश कुमार यादव द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना साइबर क्राइम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

    थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम जनपद बलियाः -
    1- निरीक्षक श्री अंशुमान यदुवंशी (प्रभारी थाना साइबर क्राइम बलिया)
    2- निरीक्षक श्री राकेश उपाध्याय (प्रभारी मानिटरिंग सेल बलिया)
    3- निरीक्षक श्री योगेन्द्र प्रसाद सिंह (थाना साइबर क्राइम)
    4- मु0आ0 मो0 जफर (थाना साइबर क्राइम बलिया)
    5- मु0आ0 मो0 इमरान (थाना साइबर क्राइम)
    6- आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया)
    7- आरक्षी अमर बहादुर यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
    8- आरक्षी कुलदीप दूबे (थाना साइबर क्राइम बलिया)
    9- आरक्षी शनि यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
    10- म0 आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया)


    Bottom Post Ad

    Trending News

      Hollywood Movies