Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    दैनिक राशिफल हिन्दू पंचांग वैदिक पंचांग आज हनुमान जन्मोत्सव हनुमान जी इन 12 नामो से होती है हनुमानजी की स्तुति, इनकी महिमा जानिए : आचार्य पंडित चिंताहरण पांडेय

    ब्रह्मपूर बक्सर बिहार 
    इनपुट: विवेकानंद पांडेय 


    ब्रह्मपूर बक्सर बिहार :--- आज दिनांक - 10 अप्रैल 2025
    🌤️ दिन -  गुरूवार
    🌤️ विक्रम संवत - 2082 गुजरात अनुसार 2081
    🌤️ शक संवत -1947
    🌤️ अयन - उत्तरायण
    🌤️ ऋतु - वसंत ॠतु
    🌤️ मास - चैत्र
    🌤️ पक्ष - शुक्ल
    🌤️ तिथि - त्रयोदशी 11 अप्रैल रात्रि 01:00 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
    🌤️ नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 12:24 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी
    🌤️ योग - वृद्धि शाम 06:59 तक तत्पश्चात ध्रुव
    🌤️ राहुकाल - दोपहर 02:14 से शाम 03:48 तक
    🌤️ सूर्योदय - 06:25
    🌤️ सूर्यास्त -  06:55
    👉 दिशाशूल - दक्षिण दिशा मे
    🚩 व्रत पर्व विवरण- प्रदोष व्रत,अनंग त्रयोदशी
    💥 विशेष- त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
              
    🌞 वैदिक पंचांग 🌞🌷 वास्तु शास्त्र🌷
    🙏🏻 यदि घर में देवी-देवताओं के चित्र लगे हों तो घर में कई तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में हनुमान जी की तस्वीर लगाने से कई लाभ मिलते हैं। अगर घर में वास्तु के नियमानुसार सही दिशा में सही तरह से हनुमानजी की तस्वीर लगाई जाए तो कई लाभ हो सकते हैं।

    1=हनुमानजी बाल ब्रहमचारी है इसलिए उनकी तस्वीर बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। बेडरूम में लगाई गई हनुमानजी की तस्वीर शुभ फल नहीं देती।

    2=भगवान हनुमानजी की तस्वीर घर या दुकान में दक्षिण दिशा की ओर लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि हनुमानजी ने अपनी शक्तियों का प्रयोग दक्षिण दिशा की ओर दिखाया था।

    3=घर मे पंचमुखी, पर्वत उठाते हुए या राम भजन करते हुए हनुमानजी की तस्वीर लगाना सबसे अच्छा होता है। इससे घर के सभी दोष खत्म हो जाते हैं।

    4=उत्तर दिशा में हनुमानजी की तस्वीर लगाने पर दक्षिण दिशा से आने वाली प्रत्येक नकारात्मक शक्ति को हनुमानजी रोक देते हैं। इससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।*

    5=जिस रुप में हनुमानजी अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हो. ऐसी तस्वीर घर में लगाने से किसी तरह की बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर पाती।

    6=हनुमानजी की तस्वीर पर सिंदूर जरुर लगाना चाहिए। ऐसा न कर पाने पर सिंदूर का केवल तिलक भी किया जा सकता है। इससे सभी मनोकामनाएं जरुर पूरी होती हैं।

                  
    🌞  वैदिक पंचांग 🌞🌷 हनुमान जन्मोत्सव 🌷
    🙏🏻 धर्म ग्रंथों में हनुमानजी के 12 नाम बताए गए हैं, जिनके द्वारा उनकी स्तुति की जाती है। गीताप्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीहनुमान अंक के अनुसार हनुमानजी के इन 12 नामों का जो रात में सोने से पहले व सुबह उठने पर अथवा यात्रा प्रारंभ करने से पहले पाठ करता है, उसके सभी भय दूर हो जाते हैं और उसे अपने जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं। वह अपने जीवन में अनेक उपलब्धियां प्राप्त करता है। हनुमानजी की 12 नामों वाली स्तुति इस प्रकार है-
    🌷 स्तुति
    हनुमानअंजनीसूनुर्वायुपुत्रो महाबल:।
    रामेष्ट: फाल्गुनसख: पिंगाक्षोअमितविक्रम:।।
    उदधिक्रमणश्चेव सीताशोकविनाशन:।
    लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा।।
    एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मन:।
    स्वापकाले प्रबोधे च यात्राकाले च य: पठेत्।।
    तस्य सर्वभयं नास्ति रणे च विजयी भवेत्।
    राजद्वारे गह्वरे च भयं नास्ति कदाचन।
    🙏🏻 इन 12 नामो से होती है हनुमानजी की स्तुति, जानिए इनकी महिमा
    🙏🏻  हनुमान
      हनुमानजी का यह नाम इसलिए पड़ा क्योकि एक बार क्रोधित होकर देवराज इंद्र ने इनके ऊपर अपने वज्र का प्रहार किया था यह वज्र सीधे इनकी ठोड़ी (हनु) पर लगा। हनु पर वज्र का प्रहार होने के कारण ही इनका नाम हनुमान पड़ा ।
    🙏🏻  लक्ष्मणप्राणदाता
     जब रावण के पुत्र इंद्रजीत ने शक्ति का उपयोग कर लक्ष्मण को बेहोश कर दिया था, तब हनुमानजी  संजीवनी बूटी लेकर आए थे। उसी बूटी के प्रभाव से  लक्ष्मण को होश आया था।इस लिए  हनुमानजी को लक्ष्मणप्राणदाता भी कहा जाता है ।
    🙏🏻  दशग्रीवदर्पहा
     दशग्रीव यानी रावण और दर्पहा यानी धमंड तोड़ने वाला । हनुमानजी ने लंका जाकर सीता माता का पता लगाया, रावण के पुत्र अक्षयकुमार का वध किया साथ ही लंका में आग भी लगा दी ।इस प्रकार हनुमानजी ने कई बार रावण का धमंड तोड़ा था । इसलिए इनका एक नाम ये भी प्रसिद्ध है ।
    🙏🏻  रामेष्ट
     हनुमान भगवान श्रीराम के परम भक्त हैं । धर्म ग्रंथों में अनेक स्थानों पर वर्णन मिलता है कि श्रीराम ने हनुमान को अपना प्रिय माना है । भगवान श्रीराम को प्रिय होने के कारण ही इनका एक नाम रामेष्ट भी है ।
    🙏🏻 फाल्गुनसुख
     महाभारत के अनुसार, पांडु पुत्र अर्जुन का एक नाम फाल्गुन भी है । युद्ध के समय हनुमानजी अर्जुन के रथ की ध्वजा पर विराजित थे । इस प्रकार उन्होंने अर्जुन की सहायता की । सहायता करने के कारण ही उन्हें अर्जुन का मित्र कहा गया है । फाल्गुन सुख का अर्थ है अर्जुन का मित्र ।
    🙏🏻  पिंगाक्ष
      *पिंगाक्ष का अर्थ है भूरी आंखों वाला ।अनेक धर्म ग्रंथों में हनुमानजी का वर्णन किया गया है । उसमें हनुमानजी को भूरी आंखों वाला बताया है । इसलिए इनका एक नाम  पिंगाक्ष भी है।
    🙏🏻  अमितविक्रम
      विक्रम का अर्थ है पराक्रमी और अमित का अर्थ है बहुत अधिक । हनुमानजी ने अपने पराक्रम के बल पर ऐसे बहुत से कार्य किए, जिन्हें करना देवताओं के लिए भी कठिन था । इसलिए इन्हें अमितविक्रम भी कहा जाता हैं।
    🙏🏻  उदधिक्रमण
      उदधिक्रमण का अर्थ है समुद्र का अतिक्रमण करने वाले यानी लांधने वाला । सीता माता की खोज करते समय हनुमानजी ने समुद्र को लांधा था। इसलिए इनका एक नाम ये भी है ।
    🙏🏻  अंजनीसुत
     माता अंजनी के पुत्र होने के कारण ही हनुमानजी का एक नाम अंजनीसुत भी प्रसिद्ध है।
    🙏🏻  वायुपुत्र
     हनुमानजी का एक नाम वायुपुत्र भी है । पवनदेव के  पुत्र होने के कारण ही इन्हें वायुपुत्र भी कहा जाता है।
    🙏🏻  महाबल
      हनुमानजी के बल की कोई सीमा नहीं हैं । इसलिए इनका एक नाम महाबल भी है।
    🙏🏻  सीताशोकविनाशन
      माता सीता के शोक का निवारण करने के कारण हनुमानजी का ये नाम पड़ा ।


          
    🌞  वैदिक पंचांग  🌞जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष !

    दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।
     
    आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

     
    शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28
     
    शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
     
    शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062


     
    ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
     
    शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
     

    जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
    स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।


    मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
    आज के दिन का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। दिन के प्रथम भाग में आज भी छूट पुट गरमा गरमी का सामना करना पड़ेगा। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी, जिससे कार्यों के पूर्ण होने में संशय रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर किसी से तकरार होने की संभावना है। संध्या तक वाणी और वर्तन पर संयम रखने से परिजन एवं अन्य लोगों के साथ मनमुटाव टाल सकेंगे। मध्यान के बाद आध्यत्म में रूचि बढ़ेगी लेकिन इसके लिये समय नही दे पाएंगे। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। संतान का सहयोग मिलेगा। सेहत नरम होने पर भी अनदेखी करेंगे।

    वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
    आज का दिन आपको मिला-जुला फल प्रदान करेगा। आज धन जमा करने की कितनी भी कोशिश करें खर्च लगे रहने से लाभ-खर्च बराबर रहेंगे फिर भी आज अन्य दिनों की तुलना में व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज किसी का कार्यो में बिना मांगे सलाह ना दे अन्यथा अपमानजनक स्थिति भी बन सकती है। कला प्रेमियों को आज प्रतिभा प्रदर्शन के सुअवसर मिलेंगे। परिवार में किसी शुभ आयोजन के लिए यात्रा भी हो सकती है। परिजनों से किसी बात पर मतभेद होने की भी संभावना है। सेहत को लेकर आशंकित रहेंगे फिर भी कार्य भर के चलते अनदेखा करना पड़ेगा। आर्थिक लेनदेन के कार्य आज ना करें।

    मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
    आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कुछ दिनों से चल रही कठिन परिस्थिति धीरे धीरे अनुकूल होने लगेगी। स्वभाव में आज भी भावुकता अधिक रहेगी दिमाग की जगह दिल की सुनना पसंद करेंगे इस वजह से किसी की कही बात मन को चुभ सकती है। आज कार्य क्षेत्र को नई  दिशा मिलने से लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी लेकिन धन लाभ के केवल आश्वाशन ही मिलेंगे। व्यापार विस्तार में निवेश के लिए आज का दिन अत्यन्त शुभ रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से अधूरे कार्य समय पर पूर्ण होंगे। परिवार में उल्लास का वातावरण बनेगा। शारीरिक कमजोरी अनुभव करेंगे।

    कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में सेहत सम्बंधित परेशानियां रहने से बैचनी एवं मानसिक नकारात्मकता हावी रहेगी। आज संध्या तक बिना सोचे कोई कार्य ना करे अन्यथा धन एवं मान हानि हो सकती है। नए कार्य आज आरंभ एवं व्यापार विस्तार की योजना को भी फिलहाल स्थगित करना ही बेहतर है। किसी भी कार्य मे जोखिम लेने पर बाद में पश्चाताप होगा। नजदीकी रिश्तेदार से अशुभ समाचार मिल सकता है। संध्या पश्चात स्थिति में सुधार आने  लगेगा। खान-पान में आज विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। 

    सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
    आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। आज सेहत सामान्य रहेगी। आज नौकरी व्यवसाय में भी आशानुकूल सफलता मिलने से आर्थिक समस्याएं सुलझेंगी धन लाभ के लिये मध्यान तक इंतजार करना पड़ेगा लेकिन होगा अवश्य। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि सुधरेगी किसी के विवाद की मध्यस्थता अथवा जमानत भी लेनी पड़ सकती है। सरकारी कार्य या जमीन सम्बंधित कार्य मध्यान के बाद अथवा आने वाले कल करना लाभदायक रहेगा सफलता की संभावना बढ़ेगी। आज व्यर्थ की यात्रा में धन खर्च होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत आज ठीक रहेगी।

    कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
    आज का दिन आप के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आज परिवार की किसी स्त्री अथवा बुजुर्ग की सेहत बिगड़ने से दौड़-धुप करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर आज अधिक समय नहीं दे पाएंगे वैसे भी आज ज्यादा लाभ की आशा ना रखें धन की आमद थोड़ी बहुत होगी लेकिन आज किसी न किसी रूप में हानि होने से लाभ मायने नही रखेगा। आज परिवार में किसी से व्यर्थ विवाद भी हो सकता है संध्या तक का समय शांति से बिताये इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। संध्या के समय अत्यधिक थकान रहेगी। संतान को लेकर भी चिंतित रहेंगे। कष्टप्रद यात्रा हो सकती है।

    तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
    आज का दिन भी आपके लिए लाभदायी रहेगा। आज अपने समस्त आर्थिक संबहित एवं अन्य कार्य संध्या से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें सफलता की संभावना शतप्रतिशत रहेगी इसके बाद कोई दुखद घटना होने से मानसिक स्थिति बदलने पर अवरोध आएंगे। आज व्यवसायिक क्षेत्र पर आशानुकूल उन्नति से संतुष्टि मिलेगी। शेयर- सट्टे में निवेश से धन लाभ की संभावनाएं है। आज किसी को उधार धन ना दे अन्यथा वसूली में परेशानी आएगी। विपरीत लिंगीय से प्रेम बढ़ेगा। आज किसी बात को लेकर कुछ समय के लिये आक्रोश में आ सकते है। सेहत का ध्यान रखे सर्दी-कफ हो सकता है।

    वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
    आज का दिन आपके लिये कार्य सफलता वाला रहेगा। वैसे तो आप आज व्यवहारिक ही रहेंगे लेकिन अपने हित साधने के लिये दंड भेद की नीति भी अपना सकते है। जिससे बनते कार्य कुछ समय के लिये उलझ भी सकते है। फिर भी आज व्यवसायियो को कार्य क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलने से प्रत्येक कार्य सरलता से संपन्न होंगे। नौकरी वाले जातको पर उच्चाधिकारी मेहरबान रहने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। किसी प्रियजन से आकस्मिक भेंट आनंद देगी। परिवार में आज किसी व्यक्ति विशेष के कारण मतभेद की स्थिति बनेगी। पत्नी से उग्र चर्चा से बचे। जुखाम अथवा पेट संबंधित व्याधि हो सकती है।

    धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप धर्म कर्म में आस्था तो रहेगी लेकिन कार्यो की अधिकता रहने पर ज्यादा समय नही दे पाएंगे फिर भी आज छोटे मोटे दान पुण्य कर मानसिक शांति प्राप्त करेंगे। आज आप व्यर्थ के झंझट से बचना ही बेहतर समझेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आसानी से जितना मिल जाये उसी में संतोष कर लेंगे लेकिन महिलाओं को मानसिकता इसके विपरीत रहेगी। थोड़ी प्राप्ति होने पर ज्यादा की लालसा बढ़ेगी। धन की आमद आशा से कम लेकिन कामचलाऊ हो जाएगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य आज करना बेहतर रहेगा। अन्य दायित्वों वाले कार्य आज ना करें। परिवार का वातावरण शांत रहेगा।

    मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
    आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आज दिन के मध्यान तक मनोरनजन के अवसर कम ही गवाएंगे। परिजनों के साथ आज आपके सम्बन्ध अत्यंत भावनात्मक रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा पर ना लें। अन्यथा झगड़ा होते देर नही लगेगी। मध्यान के आस पास किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। महत्त्वपूर्ण कार्यो को आज संध्या से पूर्व करना हितकर रहेगा इसके बाद स्थिति सामान्य ही रहेगी लेकिन लाभ की संभावनाएं पहले से कम हो जाएंगी। आर्थिक लाभ आज भी आशाजनक हो ही जायेगा। सेहत गलत खान पान के कारण खराब हो सकती है।

    कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
    आज का दिन आपके लिये लाभदायी रहेगा। व्यवसायियों को आज विभिन क्षेत्र से आर्थिक लाभ की संभावना है लेकिन इसके लिये आज अधिक सतर्क रहना पड़ेगा कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अन्य दिनों की तुलना में अधिक रहेगी। नौकरी पेशा जातको को परिश्रम का यथोचित फल मिलेगा। कई दिनों से रुके व्यापार विस्तार के प्रयास आज सफल होंगे। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति की सलाह से नई योजना बनाएंगे। कुछ समय को छोड़ पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। आज रक्तचाप सम्बंधित परेशानी भी हो सकती है सेहत का ध्यान रखे। संध्या बाद से परिस्थितियां कलहकारी बनने लगेंगी आवश्यक कार्य समय रहते पूर्ण करें।

    मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
    आज का दिन वृद्धिकारक रहेगा आज घर अथवा बाहर किसी को प्रसन्न रखने के लिये अनचाहे खर्च करने पड़ेंगे लेकिन इनसे मानसिक शांति ही मिलेगी। व्यवसायियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आज एक साथ कई कार्यो को सफलता पूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। स्थाई सम्पति एवं सरकारी कार्यो में भी सफलता मिल सकती है इसके लिये पहले खर्च करना पड़ेगा। प्रोपर्टी में निवेश के लिए योजना बना रहे है तो कुछ समय के लिए टाल दें। परिवार की आवश्यक वस्तुओं पर खर्च होगा। सेहत छोटे मोटे विकारों कक छोड़ सामान्य रहेगी। परिजनों का सुख उत्तम रहेगा।

    Bottom Post Ad

    Trending News

      Hollywood Movies