उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया :-- स्वतंत्रता के अमृत काल में भारतीय संविधान के रचयिता व भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर 15 दिवसीय कार्यक्रम में भागीदारी को उत्सव के रूप में आयोजित किए जाने के क्रम में शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय नगवा के सभागार में डॉक्टर अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। तत्पश्चात संविधान की प्रस्तावना का सभी अध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं द्वारा वाचन के उपरांत प्रभात फेरी निकाली गई।
कार्यक्रम के आयोजन डॉ0 विवेक सिंह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान निर्माण में योगदान का महत्व, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, नीति निदेशक तत्व, संवैधानिक उपचारों के अधिकार की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। तथा छात्राओं को "मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान" से अवगत कराया गया। डॉक्टर धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि डॉ0 अंबेडकर का जीवन संघर्ष, आदर्श एवं संविधान निर्माण में बहुत योगदान रहा है। हमें उनके योगदान एवं जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके उपरांत अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ0 अमित कुमार सिंह ने संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं सभी के लिए समान अवसर एवं गरिमा की स्थापना की आवश्यकता एवं संविधान की रक्षा हेतु जन भागीदारी एवं जागरूकता के विषय में जानकारी दिया।
इस अवसर पर डॉ0 राजेश्वर कुमार, डॉ0 सुरेंद्रनाथ दुबे, अभिषेक कुमार, सोमरिया देवी, घूरा साहनी सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 विवेक सिंह ने किया।