Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    04 नफर अभियुक्त/गोतस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 04 अदद पिकअप/मैजिक वाहन से 07 राशि गाय व 03 राशि बछड़ा (कुल10 राशि गाय/गोवंश) बरामद

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    बांसडीह बलिया:---थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस द्वारा 04 नफर अभियुक्त/गोतस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 04 अदद पिकअप/मैजिक वाहन से 07 राशि गाय व 03 राशि बछड़ा (कुल10 राशि गाय/गोवंश) बरामद । 

    पुलिस अधीक्षक  जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री प्रभात कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम को मिली सफलता।

    उल्लेखनीय है कि दिनांक 09.04.2025 को थाना बांसडीह पुलिस टीम के उ0नि0 नीरज कुमार यादव, उ0नि0 सूर्य प्रकाश दुबे मय फोर्स के क्षेत्र में मामूर थे तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि मनियर से होते हुए बांसडीह की तरफ से 02 मैजिक व 02 पिकअप पर कुछ पशुओं को वध करने के लिए वाहनों पर लादकर बिहार ले जा रहे हैं यदि जल्दी किया जाए तो पकड़े जा सकते हैं । इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा काशीराम आवास बांसडीह सहतवार मार्ग के पास दरांव के पास से घेराबन्दी कर 04 वाहनों से 10 राशि गोवंश (07 राशि गाय व 03 राशि बछड़ा) बरामद किया गया तथा 04 नफर अभियुक्त क्रमशः *1. प्रिन्स यादव पुत्र स्व0 मुन्ना यादव उम्र करीब 26 वर्ष निवासी रतसड़ वार्ड नं0 3 बारी थाना गड़वार जनपद बलिया 2. कन्हैया कुमार पुत्र गोपाल राव उम्र करीब 54 वर्ष निवासी वार्ड नं0 3 कस्बा रेवती थाना रेवती जनपद बलिया 3. मिथिलेश गौतम पुत्र मुकेश राम उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम टीका देवरी थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया 4. रविशंकर राठौर पुत्र परशुराम उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम रजौली थाना सहतवार जनपद बलिया* को काशीराम आवास बांसडीह से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तगण के कब्जे से 07 राशि गाय, 03 राशि बछड़ा, 04 अदद मोबाइल फोन, 3600 रुपये नकद व 04 अदद पिकअप/मैजिक वाहन (02 अदद पिकअप, 02 अदद मैजिक) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 78/2025 धारा 3/5क/8 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया, अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। 

    पंजीकृत अभियोग-
    1. मु0अ0सं0 78/2025 धारा 3/5क/8 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना बाँसडीह जनपद बलिया
    गिरफ्तार अभियुक्त –
    1. प्रिन्स यादव पुत्र स्व0 मुन्ना यादव निवासी रतसड़ वार्ड नं0 3 बारी थाना गड़वार जनपद बलिया उम्र करीब 26 वर्ष
    2. कन्हैया कुमार पुत्र गोपाल राव निवासी वार्ड नं0 3 कस्बा रेवती थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 54 वर्ष
    3. मिथिलेश गौतम पुत्र मुकेश राम निवासी ग्राम टीका देवरी थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया उम्र करीब 24 वर्ष
    4. रविशंकर राठौर पुत्र परशुराम निवासी ग्राम रजौली थाना सहतवार जनपद बलिया उम्र करीब 23 वर्ष
    बरामदगी-
    1. 07 राशि गाँय
    2. 03 राशि बछड़ा
    2. 04 अदद वाहन (02 मैजिक, 02 पिकअप)
    3. 04 अदद मोबाइल फोन
    4. 3600 रु0 नकद
    गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
    1. उ0नि0 नीरज कुमार यादव थाना बांसडीह जनपद बलिया।
    1. उ0नि0 सुर्य प्रकाश दुबे थाना बांसडीह जनपद बलिया।
    2. का0 इन्दू प्रकाश यादव थाना बांसडीह जनपद बलिया।
    3. का0 मुजीब थाना बांसडीह जनपद बलिया।
    4. का0 इन्द्रजीत गुप्ता थाना बांसडीह जनपद बलिया।
    5. का0अखिलेश यादव थाना बांसडीह बलिया । 


    Bottom Post Ad

    Trending News

      Hollywood Movies