उत्तर प्रदेश लखनऊ
इनपुट: रमाशंकर गुप्ता
भाजपा सरकार ने महंगाई रोकने का वादा किया था,परन्तु पूरी तरह से फेल : अखिलेश यादव
भाजपा सरकार में गरीब की कहीं नही हो रही सुनवाई : अखिलेश यादव
संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों, शिक्षा मित्रों का शोषण, महंगाई की मार,लेकिन नहीं बढ़ा मानदेय:अखिलेश यादव
भाजपा सरकार को आम जनता की परेशानियों से कोई मतलब नही:अखिलेश यादव
लखनऊ :----समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल है। महंगाई चरम पर है। बढ़ी महंगाई के कारण लोगों का त्योहार फीका नज़र आ रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने कोई काम नहीं किया। इस सरकार ने मुनाफाखोरी को बढ़ावा दिया है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, आटा, चावल, तेल, सूजी, खोया सब चीजों की कीमतें आसमान पर है। एक तरफ महंगाई शिखर पर है दूसरी तरफ लोगों के पास काम धंधा नहीं है।
यादव ने कहा कि होली के मौके पर पारंपरिक व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। मनरेगा मजदूरों को महीनों से काम न मिलने से पैसा नहीं मिला है। बिना पैसे मजदूर अपनी होली कैसे मना पाएंगे। कई सरकारी विभागों में भी यही हालात है। कर्मचारियों के वेतन रूके हुए हैं। गरीब की कहीं भी सुनवाई नहीं है।
अखिलेश यादव ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों, शिक्षामित्रों का षोशण हो रहा है। महंगाई की मार बढ़ती गयी लेकिन उनका मानदेय नहीं बढ़ा। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार को आम जनता की परेशानियों से कोई मतलब नहीं है। ये त्यौहार में भी नफरत की राजनीति कर रहे है। समाज में नफरत और आज अराजकता फैलाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
यादव ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य में पहले से ही महंगाई है। आम जनता त्रस्त और परेशान है। लोगों के जेब में पैसे नहीं है। ऊपर से सरकार मुनाफाखोरी द्वारा उनकी जेब काटती जा रही है। महंगाई दोगुनी हो गई है जबकि आमदनी आधी रह गयी है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से फेल है। सरकार के पास महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कोई नीति नहीं है। सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा महंगाई बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए नए-नए मुद्दों को उछाल कर जनता को उलझाना चाहती है। लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा के षड्यंत्रकारी मंसूबों से वाकिफ है। जनता 2027 में इन्हें सत्ता से हटाकर इनकी नफरत की राजनीति का खात्मा कर देगी।