अयोध्या में रिसेप्शन से पहले दूल्हा-दुल्हन की मौत

madhurdarpan
0
उत्तर प्रदेश अयोध्या 
इनपुट: संतोष मिश्रा 

उत्तर प्रदेश अयोध्या:---अयोध्या में शादी के अगले दिन दुल्हन और दूल्हे की मौत हो गई। पत्नी का शव कमरे में बेड पर था, जबकि पति पंखे से लटका हुआ था। रविवार सुबह 7 बजे तक दोनों नहीं उठे तो घरवाले जगाने पहुंचे। देखा तो कमरा अंदर से बंद था।
घरवालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। इसके बाद घरवालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। दूल्हे को फंदे से उतारा और दोनों को अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
7 मार्च को शादी हुई थी। कल दुल्हन विदा होकर दूल्हे के घर आई थी। आज रिसेप्शन था, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। मामला कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला का है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)