Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    रिलेशनशिप क्या है....?रिलेशनशिप का मतलब एक bf या gf वाला रिलेशनशिप ही नहीं होता....!

    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    बलिया उत्तरप्रदेश:---रिलेशनशिप क्या है....?
    रिलेशनशिप का मतलब एक bf या gf वाला रिलेशनशिप ही नहीं होता....! 

    एक ऐसा रिलेशन जिसमे दो लोग सिर्फ 
    भावनाओं से एक दूसरे से जुड़े रहते हैं..!

    इक ऐसा रिश्ता जिस पर कोई सामाजिक 
    मोहर या नाम नहीं होता. 
    मगर समाज के हर दिखावटी रिश्ते से 
    बढ़कर फर्ज निभाया जाता है

    एक ऐसा बंधन जिसमे आप एक दूसरे से 
    जुड़े भी रहते है और आपकी आज़ादी पर भी 
    किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं रहती

    वो एहसास जो आपको कभी तन्हा नहीं रहने देता... 
    ज़रूरी नहीं की कोई आपके साथ चल रहा है 
    तभी साथ है,
    ज़रूरी तो ये है की किसी की मौजूदगी 
    आपको कभी अकेला महसूस ना होने दे..!

    आपकी हँसी में जिसकी खुशी शामिल हो,
    आपके दर्द में नमी उसकी पलकों पर ठहर जाये.... 
    एक ऐसा रिलेशन जिसमे वादे नहीं होते,
    कसमें नही खायी जाती
    बस एक एहसास जो दो लोगो को 
    आपस में जोड़े रखता है.

    रिलेशन शिप का अंत ज़रूरी नहीं की 
    शादी हो या हमेशा के लिए बिछड़ जाना.... 
    उम्र भर निभाया जाने वाला एक अहसास 
    एक भरोसा कि चाहे मेरे साथ कोई हो ना हो 
    वो हमेशा होगा.. 
    एक विश्वास जो आपको कभी कमज़ोर नहीं पड़ने देता!!

    Bottom Post Ad

    Trending News

      Hollywood Movies