बलिया पुलिस छल/धोखाधड़ी से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

madhurdarpan
0
उत्तर प्रदेश जनपद-बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर 



फेफना बलिया:----थाना फेफना जनपद बलिया पुलिस छल/धोखाधड़ी से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जो रहे अभियान व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कृपाशंकर व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर महोदय  मो0 उस्मान के सफल पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष फेफना श्री अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर छल/धोखाधड़ी से संबंधित पंजीकृत  मु0अ0सं0 298/2024 धारा 406,419,420,467,468,471 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त बब्लू राम पुत्र पंचानन्द राम निवासी पकड़ी थाना फेफना जनपद बलिया को दिनांक 11.03.2025 समय 19.10 बजे निमिया पोखरा फेफना से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त सत्येन्द्र पाण्डेय पुत्र लालबाबू पाण्डेय निवासी नसीराबाद थाना फेफना जनपद बलिया को मुखबिर की सूचना पर जनता खादी भण्डार चौक बलिया से दिनांक 11.03.2025 समय 20.05 बजे उ0नि0 शंकर सिंह यादव व कां0 राघवेन्द्र सिंह के द्वारा गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्तगण को थाना हाजा पर लाकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्या0 भेजा जा रहा है। 

संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 298/2024  धारा 406,419,420,467,468,471 भादवि थाना फेफना, बलिया
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. बब्लू राम पुत्र पंचानन्द राम निवासी पकड़ी थाना फेफना जनपद बलिया 
2. सत्येन्द्र पाण्डेय पुत्र लालबाबू पाण्डेय निवासी नसीराबाद थाना फेफना जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 शंकर सिंह यादव थाना फेफना, बलिया
2. कां0 राघवेन्द्र सिंह थाना फेफना, बलिया


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)