दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

madhurdarpan
0
उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर 

 
फेफना बलिया:----थाना फेफना जनपद बलिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपाशंकर के निकट पर्वेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर मो0 उस्मान के कुशल नेतृत्व में थाना फेफना पुलिस टीम को मिली सफलता ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
                              उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा थाना फेफना जनपद बलिया पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि  दिनांक 10/03/25 को मेरी पुत्री उम्र करीब 10 वर्ष है जो कक्षा तीन की छात्रा है मेरी लड़की द्वारा वताया गया कि, विगत कई दिनो से मेरे साथ कोचिंग मे पढ़ाने वाले टीचर मंजीत सिंह S/O दयानन्द सिंह निवासी सहदेश पो0 डुमरी थाना फेफना बलिया के द्वारा कोचिंग सेन्टर मे सभी बच्चो के चले जाने के बाद मुझे गणित पढ़ाने के लिए अलग से रोककर मेरे साथ कई दिनो से दुष्कर्म करते थे और मुझे किसी को न बताने के लिए जान से मारने की धमकी देते थे । जिसके सम्बन्ध में थाना फेफना पर मु0अ0सं0 48/25 धारा 65(2), 351(3) B.N.S. व 9F/6 पाक्सो एक्ट थाना फेफना जनपद बलिया पंजीकृत किया गया ।
             इसी क्रम में आज दिनांक 11.03.2025 को फेफना थानाध्यक्ष श्री अजय कुमार त्रिपाठी मय हमराह कर्म0गण द्वारा थाना फेफना में पंजीकृत मु0अ0सं0 48/25 धारा 65(2), 351(3) B.N.S. व 9F/6 पाक्सो एक्ट थाना फेफना जनपद बलिया से सम्बन्धित 01 नफऱ वांछित अभियुक्त 1. मंजीत सिंह  पुत्र दयानन्द सिंह निवासी ग्राम सहदेश थाना फेफना जनपद बलिया* को थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पियरिया चट्टी के पास से समय लगभग 09.55 बजे गिरफ्तार किया गया । विवेचना के द्वौरान धारा 5F/5M/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर  विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया ।
 
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 48/25 धारा 65(2), 351(3) B.N.S. व 9F/6 पाक्सो एक्ट थाना फेफना जनपद बलिया । विवेचना के द्वौरान बढ़त्तोरी धारा 5F/5M/6 पॉक्सो एक्ट थाना फेफना जनपद बलिया । 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. मंजीत सिंह  पुत्र दयानन्द सिंह निवासी ग्राम सहदेश थाना फेफना जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
01. थानाध्यक्ष श्री अजय कुमार त्रिपाठी थाना फेफना ,जनपद बलिया
02. हे0का0 रत्नाकर सिंह थाना फेफना ,जनपद बलिया
03. का0 उमाशंकर थाना फेफना, जनपद बलिया
04. म0का0 सुनीता थाना फेफना, जनपद बलिया


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)