फरियादियों की समस्याएं,जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश

madhurdarpan
0
उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर 
बलिया उत्तरप्रदेश:---जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया "थाना समाधान दिवस"-
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा थाना मनियर पर उपस्थित रहकर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश।
          
आज जनपद के समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अनिल कुमार झा द्वारा थाना मनियर पर समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। इसी के साथ यह भी निर्देश दिया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।

जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त प्रार्थना पत्र-90

निस्तारित प्रार्थना पत्र- 14

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)