रिजर्व पुलिस लाईन बलिया में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, तत्पश्चात किया गया निरीक्षण

madhurdarpan
1 minute read
0
उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर 
बलिया उत्तरप्रदेश:----पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बलिया में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, तत्पश्चात किया गया निरीक्षण।

शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़।

अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल।
 
आज दिनांक 07.02.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया । 

पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधों की रोकथाम हेतु दंगा निरोधक उपकरणों के साथ तथा उनके रख-रखाव व क्रियाशीलता के बारे में सम्बन्धित को दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश। परेड में पुलिस लाईन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। 

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए गए । 



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)