उत्तर प्रदेश थाना साइबर क्राइम जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---श्रीमती संध्या सिंह के खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 50000.00 रूपये को साइबर थाना बलिया द्वारा उनके खाते मे सम्पूर्ण धनराशि कुल-50000.00/रुपये वापस कराया गया।
संक्षिप्त विवरण-
दिनाँक-12.08.2024 को शिकायतकर्ती संध्या सिंह पत्नी श्री अरूण सिंह निवासी टैगोर नगर थाना कोतवाली जनपद बलिया द्वारा साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना साइबर क्राइम कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिसमें शिकायतकर्ती के बड़ौदा यूपी बैंक खाते से दिनाँक-12.08.2024 को कुल-50000.00/- रूपये (पचास हजार रूपये मात्र) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे थाना साइबर क्राइम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-07.02.2025 को शिकायतकर्ती श्रीमती संध्या सिंह को धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि कुल-50000.00/- रूपये वापस कराया गया । शिकायतकर्ती द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम बलिया-
1- निरीक्षक श्री नदीम अहमद फरीदी (प्रभारी थाना साइबर क्राइम बलिया)
2- मुख्य आरक्षी मो0 जफर (थाना साइबर क्राइम बलिया)
3- आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया)
4- आरक्षी कुलदीप दूबे (थाना साइबर क्राइम बलिया)
5- आरक्षी अमर बहादुर यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
6- आरक्षी शनि यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
7- म0 आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया)
8- म0 आरक्षी प्रिया जायसवाल (थाना साइबर क्राइम)