उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---इसी साल 2025 में होगा शनि महाराज का गोचर जानें किस पर लगेगी साढ़ेसाती और किस पर ढैया
वर्तमान में शनि साढ़ेसाती का प्रभाव कुंभ, मकर और मीन राशियों में है। इसी साल 29 मार्च 2025 में शनि मीन राशि में आ जाएंगे। यहां शनि 3 जून 2027 तक रहेंगे।
मीन राशि में शनि गोचर से मेष राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। इस समय से मीन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण और कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का तीसरा चरण शुरू होगा।
वहीं अभी कर्क और वृश्चिक राशियों पर ढैया चल रही है। जब शनि अपनी राशि बदलेंगे तो सिर्फ मकर राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी और वृश्चिक और कर्क राशि वालों को ढैया से मुक्ति मिलेगी। जबकि सिंह और धनु राशि के जातकों पर ढैया शुरू होगी।
कोन से घर से किस राशी को देखेंगे व किसको शुभ व किसको क्या अशुभ फल देंगे किस राशी मे चल रहे हैं या चलेंगे इसका फल व फलादेश यह अपनी कुण्डली में देखलें या किसी विद्वान से दिखवा लें ।
♈मेष राशि♈
शनि की साढ़े साती: 29 मार्च 2025 से 31 मई 2032 तक।
♋कर्क राशि♋
शनि की ढैया: 29 अप्रैल 2022 से 29 मार्च 2025 तक
♌सिंह राशि♌
शनि की ढैय्या: 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 तक
♏वृश्चिक राशि♏
शनि की ढैया: 29 अप्रैल 2022 से 29 मार्च 2025 तक
♐धनु राशि♐
शनि की ढैया: 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 और
♑मकर राशि♑
शनि की साढ़ेसाती: 26 जनवरी 2017 से 29 मार्च 2025 तक।
♒कुंभ राशि♒
शनि की साढ़ेसाती: 24 जनवरी 2020 से 3 जून 2027 तक।
♓मीन राशि♓
शनि की शनि की साढ़े साती: 29 अप्रैल 2022 से 8 अगस्त 2029 तक।