उत्तर प्रदेश जनपद-बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
फेंकना बलिया :----थाना फेफना जनपद बलिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जो रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री मो. उस्मान के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 21.02.2025 को थानाध्यक्ष फेफना श्री अजय कुमार त्रिपाठी मय हमराह हे0का0 रत्नाकर सिंह का. मधुकर, म0का0 बैजन्ती चौहान के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि दिनांक 20.02.2025 को थाना फेफना मे पंजीकृत मु0अ0सं0 35/2025 धारा 64 (2)(m), 351(2) बीएनएस बनाम राहुल पासवान पुत्र सुग्रीव पासवान निवासी एकौनी थाना फेफना जनपद बलिया को मुखबिर की सूचना के आधार पर समय करीब 13.50 बजे एकौनी तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
राहुल पासवान पुत्र सुग्रीव पासवान सा0 एकौनी थाना फेफना जनपद बलिया
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 35/2025 धारा 64 (2)(m), 351 (2) बीएनएस थाना फेफना जनपद बलिया ।
आपराधिक इतिहास-
2. मु0अ0स0 267/23 धारा 143,341,188 भादवि
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
01. थानाध्यक्ष श्री अजय कुमार त्रिपाठी थाना फेफना , बलिया
02. हे0का0 रत्नाकर सिंह थाना फेफना जनपद बलिया
03. का0 मधुकर उपाध्याय थाना फेफना जनपद बलिया
04. म0का0 बैजन्ती चौहान थाना फेफना, जनपद बलिया।