कच्ची शराब की तस्करी करने वाला 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

madhurdarpan
0
उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता 

 सिकंदरपुर बलिया:---थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पुलिस द्वारा कच्ची शराब की तस्करी करने वाला 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री गौरव कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 21.02.2025 को प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर श्री विकास चन्द पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा मुखवीरी सूचना के आधार पर ग्राम जमुई मठिया तिराहे के पास से शिवचन्द बिन्द पुत्र मोहन बिन्द निवासी लिलकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को पुलिस हिरासत में लिया गया जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक की जरिकेन में से लगभग 20 लीटर नाजायज कच्ची शराब बरामद हुआ, बरामदगी के आधार पर अभियुक्त शिवचन्द बिन्द उपरोक्त को मौके से समय 13.50 बजे गिरफ्तार कर बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। 

पंजीकृत अभियोग ---
1.मु0अ0स0- 50/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

गिरफ्तार नाम पता अभियुक्त-
1. शिवचन्द बिन्द पुत्र मोहन बिन्द सा0 लिलकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

आपराधिक इतिहास अभियुक्त- शिवचन्द बिन्द उपरोक्त 
1. मु0अ0सं0.449/2016 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 
2. मु0अ0सं0.654/2017 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
3. मु0अ0सं0.107/2022 धारा 60(1) आबकारी अधि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
4. मु0अ0सं0.125/2023 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
5. मु0अ0सं0.102/2024 धारा 60(1) आबकारी अधि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
 1. प्रभारी निरीक्षक विकास चन्द पाण्डेय थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
 2. उ0नि0 वसीमुद्दीन खान थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
 3. का0 कृष्णा चौधरी  थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
 4. कां0 अमित पटेल थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 
          

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)